परसा(सारण)-प्रखंड के सगुनी पंचायत स्तिथ तितिरा गाँव के एक 20 बर्षीय युवक में कोरोना पोजेटिव रिजल्ट आने के 36 घंटे बाद प्रसाशन द्वारा गाँव को सील नही करने को लेकर गाँव के आस पास के ग्रामीणों में दहसत है।कोरोना जैसी महामारी की चपेट में आने वाले युवक के संपर्क में आने वाले 12 लोगो को बीडीओ रजत किशोर सिंह तथा सीओ राम भजन राम द्वारा सोनपुर भेजा गया।लेकिन गांव और आस पास के गाँव को सील नही किया जाने पर ग्रामीणों ने चिंता जताई।ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक जिस गाँव में कोरोना के मरीज मिला उस गाँव के आस पास के तीन किलो मीटर की रेडियस को सील कर सुरक्षा ब्यवस्था किया गया है लेकिन जिला पदाधिकारी द्वारा तितिरा गाँव को सील नही किया जाना ग्रामीण एक सन्देह के रूप में देख रहे है।मालूम हो कि रविवार को युवक में कोरोना पोजेटिव होने का पुष्टि हुई थी।लेकिन मंगलवार की शाम तक गाँव को सील नही किया गया था।इस संबंध में आपदा प्रभारी स सीओ राम भजन राम ने बताया कि गांव को सील करने के लिए कोई निर्देश प्राप्त नही हुआ है।निर्देश मिलते ही गाँव को सील कर दिया जायेगा।