
ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक चालक ने स्विफ्ट डिजायर से आमने-सामने जा भिड़ा,लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
मढौरा (सारण) : गौरा ओपी क्षेत्र सिसवां गाँव के समीप एक स्विफ्ट डिजायर और बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई, जिसके बाद बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया।जख्मी बाइक सवार तरैया के राजवाड़ा निवासी मो बसरुदीन बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक नया स्विफ्ट डिजायर बिना प्लेट की गाड़ी मशरख की तरफ से छपरा की तरफ जा रही थी।तभी दूसरी साइड से नगरा की तरफ से अपने साथ एक महिला व एक बच्चे को बिठा कर आ रहे बाइक सवार ने ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर मे स्विफ्ट डिजायर से भीड़ गये।जिसे स्थानीय लोग उसे प्राथमिक उपचार के लिये नगरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बाद में उसे छपरा रेफर कर दिया गया है, इस दौरान स्विफ्ट डिजायर का ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया।




Recent Comments