नहर के बीच पुल का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गंडक प्रोजेक्ट के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्श

अमनौर/सारणः अमनौर के शहादी छपरा गांव स्थित नहर पुल का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गंडक प्रोजेक्ट के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की . विरोध प्रदर्शन कर रहे हरेन्द्र सिंह, रामजी सिंह, राकेश सिंह, सुदामा राम,अरविन्द सिंह भगेरन राम,हरेराम सिंह, उमेश सिंह जैवुल निशा सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने बताया कि वर्षों पूर्व बड़ी नहर गांव के बीचोबीच निकलने से शहादी गांव दो भाग में बंट गया है. गांव के बीच नहर होने तथा उसपर पुलिया नहीं होने से गांव टापू मे तब्दील हो गया है. नहर के इस पार व उस पार बसे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसको लेकर गांव के लोगों ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर इस समस्या के निजात के लिए गुहार लगायी है बावजूद आजतक इस इस समस्या का सामाधान नही किया जा सका है. सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कुली बच्चों का है जो सडक पर पहुचने के लिए जान जोखिम में डालकर नहर के उपर रखे एक पोल के सहारे पार करना पडता है. पार करने दौरान कई लोग नहर मे गिर घायल हो चूके हैं. मालूम हो कि हजारों की आबादी वाला यह गांव के बीच नहर होने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हार थक कर स्थानीय ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर नहर के बीच पुलिया निर्माण का जिम्मा उठाते हुए नहर के बीच एक सिमेंटेड पाया का निर्माण भी कराया लेकिन अत्यधिक खर्च को देखते हुए तत्काल बिजली का सिमेंटेड पोल रख जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं. इस समस्या को देखते हुए तत्कालीन विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने 2014-15 सत्र में ग्रामीण कार्य विभाग नावार्ड संपोषित योजना के तहत 24 लाख रूपयेे की लागत से उक्त नहर के उपर पुलिया का निर्माण कार्य की स्वीकृति करायी थी .निर्माण कार्य का शुभारंभ हेतु शिलान्यास भी किया गया. परन्तु गंडक विभाग द्वारा एनओसी नहीं दिये जाने के बाद संवेदक द्वारा निर्माण कार्य रोक दिया गया. जो आजतक ना तो विभाग कुछ कर पायी है ना ही यहां के जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर गया है. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, सारण से मांग किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की दिशा मे पहल करे.