छपरा: नगरपालिका चौक पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा जी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इसके बारे में पर्चा का वितरण भी किया। जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस जागरूकता एवं सावधानी ही बचाव है, इस अभियान का नेतृत्व श्री रामदयाल शर्मा ने किया। इस जागरूकता अभियान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद भाजपा नेता और प्रसिद्ध चिकित्सक राजीव कुमार सिंह डॉ विजय रानी सिंह भाजपा नेता एवं पूर्व प्राचार्य अरूण कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह, रणजीत सिंह जिला महामंत्री शांतनु कुमार जिला मंत्री सुपन राय जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनु सिंह, नेहा यादव पूजा गुप्ता, राजेश फैशन, भाजपा नेता शत्रुघ्न भगत, बलवंत सिंह, आईटी सेल के संयोजक कुमार भार्गव, निशांत राज भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील सिंह सदर अध्यक्ष विश्वास गौतम रिवील गंज नगर के अध्यक्ष अनुरंजन सदर अध्यक्ष रवि भूषण आदित्य अग्रवाल, श्री दीपक गुप्ता, अर्जुन कुमार सिंह, राजेश नाथ प्रसाद आदि सम्मिलित हुए।