छठ पर्व की तैयारी के बीच पति पत्नी में हुआ झगड़ा, पत्नी ने खुद को लगा लिया आग
दैनिक खोज खबर, कोपा
कोपा थाना क्षेत्र पियनो गांव के एक धर में छठ पूजा की तैयारी चल रही थी । इसी दौरान महिला ने अपने शरीर पर किरोसिन छिड़क कर खुद को आग लगा ली । जब तक परिजन कुछ समझ पातें तबतक महिला आग में बरी तरह झूलस गई । आनन-फानन में महिला को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया ।

इस धटना के बाद छठ पर्व का माहौल गम में बदल गया । महिला कोपा थाना क्षेत्र के पियनो टोला निवासी दिपू ठाकुर की पत्नी रम्भा देवी बताई गई है । धटना के संबंध में कोपा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में छपरा सदर अस्पताल में महिला के बुरी तरह से झूलसने के कारण फर्द बयान दर्ज नहीं हो सका है । इधर परिजनों ने बताया की धर में रखे गैस सिलेंडर में लिकेज से आग लगी है । वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया की डेढ़ वर्ष पूर्व दिपू ठाकुर व रम्भा की शादी हुई थी और किसी बात को लेकर दोनों में जमकर मारपिट होने के बाद महिला ने खूद के शरीर पर किरोसीन छिड़क कर आग लगा ली । प्रथम दृश्या अपने स्तर से जांच की गई है , जिसमें यह बात सामने आ रही है ।




Recent Comments