दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बिहार सैंथवार महासभा का वार्षिक बैठक जे.पी. पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया जिसमें पूरे बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश सैंथवार के साथ समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम का आयोजन श्री आशुतोष मल्ल (सोनू) ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महेन्द्रपाल सिंह पिपराइच विधायक उ.प. रहे,इन्होंने युवा पीढ़ी के नेतृत्व में विश्वास दिखाते हुये कहाँ की समाज के युवा पीढ़ी हर क्षेत्र जैसे शिक्षा, खेल-कूद,समाजसेवा और राजनीति आदि में आगे आये एवम विशिष्ट अतिथि देवनारायण सिंह पूर्व राज्यमंत्री उ.प. ने आरक्षण पर विस्तृत चर्चा किया,राधेश्याम सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा संघे शक्ति कलयुगे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भुनेश्वर राव एवं संचालन श्री अशोक राव ने किया।कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथियो का स्वागत बिहार सैंथवार महासंघ के पदाधिकारिय श्री संजय मल्ल मुखिया,ज्योतिनारायण चौधरी, श्री शम्भू चौधरी,श्री गोपाल राव, श्री राकेश राव, श्री सुरेश सिंह आदि विशिष्ट जनों द्वारा अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस वार्षिक बैठक में दहेज मुक्त समाज,केंद्र में आरक्षण, सामाजिक-राजनैतिक विकास,शिक्षा में सुधार, समाजिक आपसी भाईचारा पर बल दिया गया।इस कार्यक्रम मुख्य वक्ता में गंगासिंह सैंथवार प्रदेश अध्यक्ष लोकदल उ.प.,प्रदीप सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, किसान सिंह वरिष्ठ सपा नेता,एस.पी.सिंह जिला परिषद संघ प्रदेश अध्यक्ष ,नागेंद्र सिंह चेयरमैन सहजनवा,रामबदन सिंह जिला परिषद, महेन्द्र मल्ल,सुरेंद्र चौधरी मुखिया, सुजीत सिंह छात्र नेता,विवेक सिंग छात्र नेता,जितेन्द्र राव,मनींद्र मल्ल,वृजकिशोर सिंह,नीलेश राव आदि ने सबोधन किया।इस कार्यक्रम का आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी लोगो ने सहियोग दिया।