- पूजा समिति ने भजन-कीर्तन व भंडारे का भी किया आयोजन

रिपोर्ट : के. के. सिंह सेंगर,
छपरा/एकमा (सारण) : लहलादपुर प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के ग्राम खुर्द लौवा गांव स्थित काली मंदिर के प्रांगण में गोवर्धन पूजा धूमधाम के साथ आयोजित हुई।
इस अवसर पर मुखिया देवनाथ राय की अध्यक्षता में एक समारोह आयोजित कर राधा कृष्ण की मंदिर का शिलान्यास
मुख्य अतिथि समाजसेवी सुभाष प्रसाद यादव द्वारा किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन व का विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी सुभाष प्रसाद यादव, पूजा समिति के सचिव ओम प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष शंकर राय, बांके लाल यादव, सोना लाल, व्यास वीरेंद्र, पूर्व मुखिया दिलीप राय, सुरेश साह आदि अन्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments