● डाग स्क्वाड टीम ने भी घटना स्थल का किया मुआयना

डोरीगंज ( छपरा) ।डोरीगंज के पश्चमी बलुआ गाँव से गत 3 नवंबर से लापता 8 वर्षीय बच्चे की 48 घंटे बाद भी अब तक कोई सुराग नही मिला है।जिसे लेकर परिजनों का धैर्य अब कम पड़ता जा रहा है। बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर परिजनो की चिंताए लगातार बढती जा रही है। वही रहस्मय ढंग से गायब बच्चे की बरामदगी की सुराग पुलिस के लिए भी एक अलग चुनौती बना हुआ है।जिसे लेकर सारण एसपी धूरत सायली सावलाराम के निर्देशानुसार शनिवार को पहुची डाग स्क्वाड टीम ने भी घटना स्थल का मुआयना कर ईलाके की खाक छाने किन्तु डाग स्क्वाड टीम के भी हाथ कुछ नही लगा ।इस संबंध मे थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि डाग स्क्वाड टीम के द्वारा घटना स्थल से नदी किनारे तक जांच की गई लेकिन उसके बाद से कोई ट्रेस नही मिला जिसे लेकर पुलिस टीम लगातार सक्रिय है ।गौरतलब हो कि गायब 8 वर्षीय बच्चा गरखा थानाक्षेत्र के ठिकहा मरीचा गाँव निवासी मनोज राय का 8 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार है जो डोरीगंज थानाक्षेत्र के पश्चिमी बलुआ गाँव स्थित अपने ननिहाल मे आया था जिसके गायब होने की सूचना उसके नाना शारदा राय के द्वारा स्थानीय थाने को दी गई जिसमे गत तीन नवम्बर की दोपहर खेलने के लिए घर से निकले बगल के ही हनुमान मन्दिर के पास से गायब बताया गया है। जिसकी खोजबीन के बाद बच्चे की अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए उसके नाना शारदा राय के द्वारा अपहरण की प्राथमिकी थाने मे दर्ज कराई गई।




Recent Comments