डोरीगंज। सदर प्रखण्ड के डुमरी गाँव मे महान समाजसेवी स्व नागेन्द्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनायी गयी।इस अवसर पर सभी आगत अतिथियों ने स्व सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधा सुमन अर्पित की एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला ।
स्व नागेन्द्र सिंह एक महान समाजसेवी थे । वे हमेशा गरीबों की सेवा मदद को तत्पर रहते थे ।
इस अवसर पर आसपास के गाँवों के सैकरों गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया ।
इस अवसर पर मुख्यरुप  भाजपा नेता इन्दर राय , राजेश सिंह , मुखिया प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह , मुखिया टुनटुन सिंह, पवन सिंह , स्व सिंह के पुत्र विपिन सिंह , चन्दन सिंह , मनोज सिंह , अजय माँझी , सदर भाजपा अध्यक्ष हरेश्वर सिंह , गरखा प्रखण्ड अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह , संजय सिंह , पैक्स अध्यक्ष विनोद सिंह  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन समाजसेवी सत्यनारायण सत्यम ने किया ।