सारण के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी डॉक्यूमेंट्री “एक सुखद यात्रा : सारण” पांच दिसम्बर को होगी रिलीज
विनीत कुमार, छपरा
… तो फाइनली अब इंतजार खत्म हुआ। सारण के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को संजोती हुई “एक सुखद यात्रा : सारण” डॉक्यूमेंट्री 5 दिसम्बर को रिलीज होगी। छपरा शहर के एकता भवन से इस डॉक्यूमेंट्री को रिलीज किया जाएगा।

इस डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने का इंतजार बिहारवासियों समेत पूरे सारणवासियो को था। अब तक दो बार इस डॉक्यूमेंट्री के रिलीज करने की तारीख आगे बढ़ाई गई थी मगर अब यह फाइनल है एक सुखद यात्रा सारण सारणवासियो के लिए 5 दिसम्बर को रिलीज की जाएगी।

इस संबंध में सारण एक सुखद यात्रा के अभिनेता राव रणविजय ने बताया कि 5 दिसम्बर को सारण एक सुखद यात्रा के रिलीज करने के दौरान ही उनकी फिल्म मास्टरसाहब भी दिखाई जाएगी जो मूल रुप से शैक्षणिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।

सारण एक सुखद यात्रा की टीम अब इसके रिलीजिंग की तैयारी में जुट गई है। टीम ने अधिक से अधिक संख्या में सारणवासियों को 5 दिसम्बर को एकता भवन में आमंत्रित किया है।




Recent Comments