● पीजी नामांकन पर तत्काल रोक लगाते हुए कुलपति ने छात्रहित में निर्णय लिए जाने का दिया भरोसा

छपरा।शनिवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सारण जिला इकाई ने संगठन के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में जेपी विवि कुलपति प्रो. फारुख अली से मिला और एक मांग पत्र सौंपा.छात्र नेताओं एवं मौजूद विवि के अधिकारियों कुलपति प्रो. फारुख अली, डीएसडब्ल्यू उदय शंकर ओझा, परीक्षा नियंत्रक अनिल सिंह व अन्य के मौजूदगी में लगभग दो घंटे चली वार्ता में पीजी नामांकन मद में छात्राओं एवं एससी एसटी के छात्रों से शुल्क लिए जाने का विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय का पुरजोर विरोध किया गया.
संगठन के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा है कि बिहार सरकार ने कई बार अपने पत्र एवं मौखिक रूप से यह आदेश जारी किया है कि नामांकन मद में केजी से लेकर पीजी तक छात्राओं व एससी-एसटी छात्रों से कोई शुल्क नहीं लेनी है. विश्वविद्यालय ने पूर्व के कई वर्षों में भी छात्राओं व एससी-एसटी के छात्रों से नामांकन मद में कोई शुल्क नहीं ली गई थी, फिर बिहार सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए कोरोना व भयंकर बाढ़ के बीच छात्रों का आर्थिक व मानसिक शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विवि प्रशासन छात्र विरोधी इस फरमान को वापस नहीं लेती है तो आगे आने वाले दिनों में एआईएसएफ संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जवाबदेही विवि प्रशासन की होगी.
कॉलेजों के अंदर आधारभूत सुविधा का अभाव, विश्वविद्यालय, कॉलेजों में व्याप्त अनियमितता, भ्रष्टाचार आदि पर चर्चा हुई.जेपीयू कुलपति प्रो. फारुख अली ने छात्र नेताओं की बातों को ध्यान से सुनें और तत्काल प्रभाव से पीजी नामांकन पर रोक लगाए जाने आदेश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में छात्राओं और एससी-एसटी छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा, अन्य समस्याओं पर भी मेरी पैनी नजर है जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किए जायेंगे.
कुलपति से मिले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से राज्य-पार्षद अमित नयन, रुपेश यादव, किरण सागर, इंदु कुमारी, वीना देवी, सोनू कुमार, सोहैल अख्तर, परमा सिंह, रूबी मिश्रा थे.




Recent Comments