रोसड़ा में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट:केशव बाबू/रोसड़ा(समस्तीपुर)अनुमंडल के हसनपुर में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा का बैठक पंकज कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।बैठक में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शंभु कुमार सिंह ने कहा कि सवर्ण मोर्चा बार बार देश के प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सवर्ण समाज को बराबरी का कानून व योजनाओं के निर्माण करने को लेकर आंदोलन पर मांग करता चला आ रहा है।जब कि देश में सवर्ण छात्रवृत्ति,सवर्ण छात्रावास, सवर्ण आवासिय विघालय, सवर्ण वित्त निगम, सवर्ण विकास निगम, सवर्ण गरीबी उन्मूलन, कई योजनाओं का लाभ सवर्ण समाज को चाहिए।जब तक सभी योजनाओं में बराबरी का हक सवर्ण को नहीं मिलेगा तब तक सवर्ण मोर्चा अपने समाज के हक अधिकार के लिए आवाज बुलंद एवं जगाने का काम करते रहेंगे।मौके पर पुर्व जिला अध्यक्ष सह बिहार प्रदेश संगठन सचिव श्री राधा कांत ठाकुर ने कहा कि आज भी सरकार सवर्ण के साथ सौतेला दोहरा पन एवं अंग्रेज हुकुमत जैसे वरताव कर रहे हैं।चाहे यूपीए का सरकार हो या एनडीए का दोनों ही सवर्ण को नजर आंदाज ही क्यों हैं।आज सरकार एवं कुछ भ्रष्ट प्रतिनिधि शहीद जवान पिंटू जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करना भी भुल गाए हैं।संता की नशा में देश को दाव पर गलाने को तैयार है। जिसका सवर्ण मोर्चा परिवार घोर निंदा करता है हम कभी भी देश को लुटने एवं टुकड़े होने नहीं देगे हम और हमरा सवर्ण समाज जवान हित एवं देश हित में हर संभव सरकार के साथ हैं।जैसे आज कुछ देश विरोधी पार्टी के द्वारा बिहार बंद किए गए हैं बिहार बंद का असर पुरे बिहार में कही भी नहीं दिखा अब जाति धर्म हिन्दु मुस्लिम का खेल बंद कर देना चाहिए केन्द्र सरकार को10% सिर्फ सवर्ण आर्थिक आरक्षण के घोषणा करने सवर्ण आंदोलन बंद नहीं होने बाला हैं। सवर्ण के लिए भी लोकसभा एवं विधानसभा सीट रिजर्व करें सरकार।शहीद पिंटू सिंह जी को सवर्ण मोर्चा परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किये।मौके पर राजेश कुमार, बेगूसराय जिला अध्यक्ष गोल्डन कुमार, बिहार प्रदेश महासचिव दिनेश प्रसाद ठाकुर, नंटु ठाकुर, मुन्ना कुमार,सुनील कुमार, गणेश सिंह, श्रावण कुमार, बसंत सिंह, उपस्थित थे।