छपरा: अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस / लियो क्लब छपरा टाउन की ओर से गरीब, असहाय लोगों के बीच हंगर प्रोजेक्ट से तहत शहर के स्थानीय थाना चौक से शुरू किया गया. क्लब के सदस्यों ने चौक चौराहों पर जरूरतमंदों के बीच भोजन बांटा गया एवम कंबल वितरण किया गया।

लियो मनीष कुमार मनी ने कहा कि आज हंगर प्रोजेक्ट के पांचवे दिन भोजन वितरण किया गया एवम ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया गया।

इस प्रोग्राम में उपस्थित लायंस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन कुंवर जायसवाल, अध्यक्ष कबीर अहमद,लायन गोविंद, लायन कन्हैया कुमार, लायन धीरज सिंह, लायन लियो क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लियो अली अहमद, सचिव लियो अभिषेक गुप्ता ,लियो मोहम्मद सलमान, लियो शुभम पाण्डेय, लियो द्विवेदी प्रशांत,लियो विकी,लियो रौशन,लियो प्रिंस इत्यादि सदस्यगण मौजूद थे. जानकारी लियो पी आर ओ लियो मोहित गुप्ता ने दी.