
माधोपुर को हराकर तकियाँ की टीम ने कप पर जमाया कब्जा
विजेता टीम के आजाद को मैन आफ द मैच व मैन आफ द सिरिज पिन्टू को

नगरा ( सारण ) :- नगरा प्रखंड के खुदाईबाग यादव-क्षत्रिय हाईस्कूल के खेल मैदान में रविवार को खेले गए टी-20 क्रिकेट के फाइनल मैच में तकियां की टीम ने माधोपुर टीम को 90 रनों से हराकर कप पर कब्जा किया । वहीं खेल के प्रांरभ में इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर और खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर फाईनल मैच का उद्घाटन किया ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज को एकसुत्र में बांधने के लिये खेल का आयोजन भी जरुरी है । वहीं युवाओं को अपने जीवन में खेल के साथ-साथ नम्रता भी रखना होगा । टुर्नामेन्ट के फाईनल में टॉस जीतकर तकियां की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये 5 विकेट खोकर 16 ओवरों में 251 रनों का विशाल लक्ष्य खङा किया । वहीं माधोपुर की टीम 15 ओवरों में पूरे विकेट खोकर मात्र 161 रन हीं बना पाई । और तकियां की टीम ने 90 रनों से मैच को जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया । बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विजेता टीम के आजाद को मैन ऑफ द मैच व विजेता टीम के हीं पिन्टू को मैन आफ द सिरिज का पुरस्कार दिया गया । टुर्नामेन्ट के आयोजक मुन्ना कुमार, तुफानी कुमार, सुबोध कुमार थे एम्पायर भूषण कुमार व सुबोध और कमेन्टेटर राजीव महतो व सरफराज आलम थे ।





Recent Comments