साहित्यिक पत्रिका “साहित्य एक्सप्रेस “के प्रतिनिधि बनाये जाने पर साहित्यकारों ने दी राजा राम महतो को बधाई

रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपूर(समस्तीपुर) : ज्योति कलश साहित्यिक संस्थान के अध्यक्ष और बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ,समस्तीपुर के उपाध्यक्ष राजा राम महतो को मध्यप्रदेश,दतुआ से राष्ट्रीय स्तर की प्रकाशित साहित्यिक मासिक पत्रिका का समस्तीपुर, बिहार का प्रतिनिधि बनाया गया है।इस आशय की जानकारी पत्रिका के संपादक भानु शर्मा ने पत्रिका के फेसबुक समूह पर कल की।संपादक श्री शर्मा ने अपने पोस्ट में क्षेत्र के साहित्यकारों से अपनी रचना प्रकाशित करने हेतु राजा राम महतो से संपर्क और रचना सम्पादित कराकर भेजने का आग्रह किया।क्षेत्र के साहित्यकारों,बुद्धिजीवियों,लोकप्रशासकों और शिक्षाविदों ने इसके लिए पत्रिका -परिवार को धन्यवाद और श्री महतो को बधाई दी है।अपने बधाई संदेश में सभी लोगों ने कहा कि इससे इस क्षेत्र के साहित्यकारों की रचनाओं को प्रसारित होने के लिए एक नया और विस्तृत पटल मिलेगा।राजा राम महतो ने अपने इस चयन के लिए पत्रिका-प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया और साहित्यकारों से अपनी रचनाओं को प्रेषित करने का आग्रह किया।बधाई देने वालों में बिहार पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय,राष्ट्रीय कलमकार पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार सौरभ वाचस्पति,संस्कृत साहित्य परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष रमेश झा,जिला अध्यक्ष बाबू प्रसाद शर्मा,ज्योति कलश साहित्यिक संस्थान के सचिव शेफालिका झा,शशि कुमार सुमन,राहुल भारद्वाज,रमाकांत राय रमा,बैद्यनाथ रजक,स्वयं प्रभा,प्रो0रामकृष्ण,ललितेश्वर प्रसाद,रुक्मिणी कुमारी,युगेश्वर राय, नवनीत नमन,त्रिभुवन प्रसाद,वीरेंद्र कुमार,अरविन्द झा,केशव बाबू,प्रभु नारायण झा समेत कई लोगों ने बधाई दी।




Recent Comments