
जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित सहायतार्थ कार्यक्रम रोटी बैंक पटना, आज शनिवार सक्रिय सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को घूम घूम कर बापू सभागार से लेकर ज्ञान भवन होते हुए, गांधी मैदान की गोलार्ध, असहाय रोड पर जीवन यापन कर रहे सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन कराई गई। कार्यक्रम के संचालक युवा समाजसेवी योगीराज आर्यन गिरि ने कहा, ए योगी क्या कभी सोचा है? तुम कितना लुटाते हो अपनी खुशियाँ मनाने में, लेकिन जेबें फट जाती हैं लोगों की दूसरों को रोटी खिलाने में| गज़ब है तेरी कुदरत का नज़ारा भी कैसा कैसा इंसान बना दिया तूने आजमाने में|
वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, गौतम गिरि ने कहा हमारी खुशकिस्मती है कि मैं रोटी बैंक से जुड़कर जरूरतमंदों की सेवा में भागीदारी कर पाता हूं ऐसे युवाओं को बढ़-चढ़कर ऐसे कार्यक्रम में भागीदारी लेनी चाहिए। वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, दीनबंधु यादव ने युवाओं को रोटी बैंक से जोड़ने की जिम्मेवारी लिया। इस मौके पर मनीष गिरि, राहुल गिरि, जितेंद्र कुमार, सुनील यादव, एवं कई युवा साथी मौजूद थे।




Recent Comments