पुलिस ने एक आल्टो, एक मोटरसाइकिल किया जप्त

नगरा । ओपी थाना क्षेत्र के अफौर पूरब टोला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 25 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस को देखकर पांच अन्य धंधेबाज फरार हो गए। वही पुलिस ने मौके से एक ऑल्टो व एक मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि उक्त गांव में पंचायत चुनाव को लेकर अंग्रेजी शराब की डिलवरी हो रही है। मौके पर पहुँच कर यूपी निर्मित एट पीएम, ऑफसर च्वाई के 180 एमएल के लगभग 211 लीटर समेत 25 पेटी शराब जप्त किया। वही गिरफ्तार धंधेबाज मढ़ौरा थाना के जगन छपरा गांव निवासी कृष्णा राय के पुत्र उज्ज्वल कुमार राय बताया जाता है। धंधेबाज से पूछताछ के क्रम में पुलिस को पांच धंधेबाज का भी नाम बताया है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है अन्य धंधेबाज की गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही है।