बीडीओ ने नलजल योजना के कार्यो का किया निरीक्षण, राशि निकासी के बावजूद हुए अधूरे कार्यो को चिन्हित कर होगी कारवाई
इसुआपुर (सारण) – प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने छपिया पंचायत के वार्ड नं 2 के अंतर्गत मुख्यमंत्री के सात निश्चय योयना के तहत नल जल योयना का निरीक्षण किया ।इस निरीक्षण में योयना के उपलक्ष में उठाये गए राशि का मानक के अनुसार खर्च नहीं हुआ है ।रुपये तो लगभग पूर्ण निकाल लिए गए हैं लेकिन धरातल पर काम नहीं दिख रहा है ।इस बाबत बीडीओ महम्मद सज्जाद ने कड़ी कार्यवाई करने का निर्णय लिया है ।साथ हीं वैसे सभी वार्ड क्रियान्वयन समितियों जिनके खाते से मुख्यमंत्री निश्चय योयना के अंतर्गत राशि की निकासी की गई है और उस राशि के आलोक में कार्य नहीं हुआ है उनको चिन्हित किया जा रहा है ।साथ हीं वैसे वार्ड कार्यवयन समितियों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो पैसे को अपने खाते में रखे हैं तथा कार्य नही कर रहें हैं ।कार्य को जानबूझ कर बिलम्ब कर रहें हैं या टाल रहे हैं ।इनके प्रति विभागीय धारा के अंतर्गत कार्यवाई हेतु समाहर्ता महोदय को प्रतिवेदित किया जाएगा ।इस योयनाओ पर किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नही की जाएगी ।




Recent Comments