राबड़ी की चुनौती को गिरिराज ने किया स्वीकार, कहा- 24 को बिहार आ रहा हूं, जिसे रोकना है रोक ले
#रिपोर्ट – सन्नी भगत

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं 24 तारीख को बिहार आ रहा हूं। जिसको रोकना है रोक ले।
गिरिराज सिंह की ये प्रतिक्रिया राबड़ी देवी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे दोनों बिहार में आकर माहौल खराब करते हैं। ऐसे में आरजेडी के कार्यकर्ता इन दोनों का लगातार विरोध करेंगे और ऐसे केंद्रीय मंत्रियों को बिहार में एंट्री नहीं करने देंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं 24 तारीख को बिहार आ रहा हूं। जिनको रोकना है, रोक ले मुझे’। इसके बाद गिरिराज ने एक और ट्वीट किया।
बता दें, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधान परिषद में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे से इस्तीफे की मांग। विपक्ष लगातार बीजेपी के गिरिराज सिंह और अश्वनी चौबे की गिरफ्तारी और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग लगातार कर रहा है। गिरिराज और चौबे को लेकर विधान परिषद के बाहर आरजेडी के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।




Recent Comments