ग्राम सेवको ने अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर की हड़ताल
फ़िरोज़ खान
बारां 15 जून। देवरी – राजस्थान ग्राम सेवक संघ जयपुर के आव्हान पर पंचायत समिति शाहाबाद के समस्त ग्राम सेवक व पदेन सचिव ने गुरुवार को उपखण्ड मुख्यालय शाहाबाद पर कार्य का बहिष्कार करते हुऐ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये । ग्राम सेवक अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर नारेबाजी करते रहे । ग्राम सेवक महेश शर्मा ने बताया कि जब तक हमारी मांगो को पूरा नही किया जायेगा तब तक कार्य का बहिष्कार किया जायेगा । इस अवसर पर ग्राम सेवक ओम प्रकाश मित्तल , महेश चंद शर्मा ,सुरेश भार्गव , सोमदत्त भार्गव ,विष्णु गोतनीया , राजाराम सहरीया , सहित पंचायत समिति शाहाबाद के सभी ग्राम सेवकों ने भाग लिया ।




Recent Comments