मांडलगढ में गेहूं की खरीद शुरू,सरकारी दर 1625 रूं निर्धारित
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ 10 अप्रैल। नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज क्रय विक्रय सहकारी समिति द्धारा गेंहू की खरीद शुरू की गई । समिति के जनरल मैनेजर सुरेन्द्रसिंह खंगारोत ने बताया कि इसका शुभारंभ उपखंड अधिकारी अर्पिता सोनी के मुख्य अतिथ्य में किया गया ।  यह खरीद राजफैड के माध्यम से की जा रही है । इस खरीद से किसानो को फायदा मिलेगा । सरकार द्धारा गेंहू खरीद  का सर्मथन मूल्य 1625 रूपये निर्धारित किया गया है ।इस मौके पर नगरपालिका चेयरमेन नंदनी साहू ,पूर्व चेयरमेन विनोद ओस्तवाल सहित समिति के सभी पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे । क्रय विक्रय सहकारी  समिति द्धारा गेंहू खरीद में खाते की नकल जिंसवार सहित व बैंक खाते की पासबुक की प्रति सहित पहचान पत्र की प्रति लेकर टोकन दिये जा रहे है ।