राजस्थान विधान सभा में गुंजा अवैध खनन का मामला
आजाद नेब
जयपुर ।राजस्थान विधानसभा के सदन में अवैध खनन और क्रेशर का मामला गूंजा। सवाल के जवाब में खान मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी घिर गए। विधायाक को लिखित में मिले जबाव और मंत्री के सदन में दिए जबाव में अंतर होने पर भरतपुर के वैर से विधायक भजनलाल जाटव ने मंत्री से जमकर बहस की और कहा कि मंत्री का जबाव गलत है। विधायक ने कहा मैने तारांकित प्रश्न पूछा था, लेकिन उसका जबाव अतारांकित मिला। साथ ही विधायक ने तथ्यों को छिपाने का आरोप भी लगाया।

इस पर आसन ने हस्तक्षेप कर कहा कि जबाव तारांकित ही दिया है, गलती से अतारांकित दर्ज हो गया। हालांकि विधायक खान मंत्री के जबाव से संतुष्ट नजर नहीं आए। विधायक ने अपने वैर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर कहा 89 अवैध क्रेशर संचालित हो रहे हैं, क्षेत्र में किसानों की फसल नष्ट हो रही है, लोगों में बीमारी फैल रही है।

इसके जबाव में खान मंत्री टीटी ने कहा वैर विधानसभा क्षेत्र में 96 खनन पट्टे हैं और 5 खनन पट्टों के साथ क्रेशर की अनुमति है। इस पर विधायक संतुष्ट नजर नहीं आए और लगातार गलत जबाव देने का आरोप मंत्री पर लगाते रहे। इसके लेकर विधायक और मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक जारी रही तथा इसी नोकझोंक के बीच सदन में प्रश्न काल समाप्त हो गया।