सैय्यदशाह बाबा की दरगाह के ऊपर बड मे लगी आग

आजाद नेब जहाजपुर 29 मार्च। महाराण हायर सैकेंडी स्कूल के अन्दर बगीचे मे सफाई के दोहरान कचरे को जलाने के लिए आग लगाई जिसकी चिंगारी पास ही के बड मे जा लगी जिससे बड मे आग लग गई।

आग लगने के तुरन्त बाद ही फायर बिग्रेड़ मौके पर पहुच कर आग पर काबू पाया गया। मौके पर कस्बा पटवारी, पुलिस व पार्षद नजीर मोहम्मद, लतीफ टेकेदार व अन्य कई लोग मौजूद थे। इस घटना से कोई हताहत नही हुआ।