⏭सामुहिक विवाह निकाह महायज्ञ , को लेकर हुई बैठक
✍ तैयब हसन ताज ” दैनिक-खोज-खबर ” विशेष संवाददाता की रिपोर्ट :-तुरकौलिया ( पूर्वी चम्पारण ) प्रखण्ड के तुरकौलिया बाज़ार में जनता प्रेस  वाले रविन्द्र नाथ सिंह के अध्यझता में सामूहिक विवाह निकाह महायज समिति मोतिहारी पूर्वी चम्पारण के कार्यकर्ताओं की प्रखण्ड स्तरीय बैठक हुई ,
जिसमे सुभान अली एवं मथुरा राम मुखिया को संयोजक चुना गया , साथ ही अनिल यादव, राकेश बंगाली, शमीम अख्तर, लखीन्दर् पासवान सरपंच, रविन्द्र नाथ सिंह, विजय सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया ,
सामूहिक विवाह निकाह महायज्ञ जो मच्छरगॉवा चन्द्रगोकुल उच्च विधालय खेल मैदान में होना है। जिसमें 51 जोड़ो की शादी परम्परागत विधि से होगा।
विवाह समारोह में अश्लीलता,वायु प्रदुषण एवं ध्वनि प्रदुषण का पूर्णता ख्याल किया जायेगा।
परम्परागत वाधयंत्र :-खुरदक, मिर्दंग, जाट जटिन , दुलदुल घोड़ा , शहनाई का भरपूर उपयोग होगा। रविन्द्र नाथ सिंह को सह संयोजक बनाया गया।
बैठक में मुख्य रूप से सामूहिक विवाह निकाह महायज्ञ समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, सचिव मुन्ना तिवारी, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह, पवन किशोर,बुध्द शरण भन्ते, मुखिया मथुरा राम, डॉ श्रीकांत कुमार, डॉ राजू कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेन्दर् कुमार, शिक्षक  अमरेन्दर् कुमार के अलावे अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ,