
अर्जुन भारतीय “दैनिक खोज खबर” की रिपोट बगहा से:-बगहा नगर अन्तर्गत आज दिनांक 16/3/2017 को बगहा की मुबारक सरज़मीन पर एक बार फिर रचा गया इतिहास। हैल्पिंग हैंड्स के बैनर तले ग्यारह ग़रीब कन्याओं की सामुहिक शादी का आयोजन हत्प्रभ करने वाला रहा। दस हज़ार से अधिक लोगों का आशीर्वाद पाना शायद किसी करोड़पति की बेटी की क़िस्मत में भी नही हो सकता। वाह रे इन ग्यारह ग़रीब कन्याओं की क़िस्मत और वाह रे हैल्पिंग हैंड्स के कार्यकर्ताओं की मेहनत। निश्चित रूप से हैल्पिंग हैंड्स के कार्यकर्ताओं ने इस अभूतपूर्व विवाह समारोह का सफल आयोजन कर के समाज को आईना दिखाने का काम किया है।
गाँधी नगर,पनसेरवा बाबा स्थान के सामने आयोजित इस ऐतिहासिक विवाह समारोह का गवाह बनने का मौक़ा राकेश सिंह,ऊर्फ़ी रहमान, अमितेश पाठक,दयाशंकर गुप्ता,म० राशिद और अब्दुल ग़फ़्फ़ार एवं नगरवासियो ने भी बढचढ कर भाग लिया। हमारे दरम्यान यही चर्चा का विषय रहा कि इन कन्याओं ने अपने सपनों के राजकुमार की कल्पना तो ज़रुर की होगी लेकिन उनके विवाह का कार्यक्रम इतना भव्य और ऐतिहासिक होगा ,इसकी कल्पना बिल्कुल नही किया होगा।






Recent Comments