राजद नेताओं ने चलाया सदस्यता अभियान
✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर(सारण): युवा राजद नेता व पूर्व प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव तथा मिथिलेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से राजद का सदस्यता अभियान चलाया । इस दौरान इसुआपुर प्रखण्ड के उसुरी कला , जयथर,गुनराजपुर, छपिया, केरवा तथा पानापुर प्रखण्ड के सतजोरा,बेतौरा,बगडीहा ,सेमराहा गावों में घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई । नेताद्वय ने बताया कि पिछले 28 अगस्त से इस अभियान की शुरुआत की गई है । जो लगातार जारी है । इस दौरान अब तक पांच हजार से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं । वहीं 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है । टीम के सदस्यों में पंकज कुमार यादव, दुलारचंद राय, मुन्ना राय, सुदर्शन राय,विपिन बिहारी गिरि, कामेश्वर प्रसाद, लक्ष्मण महतो, चंदन यादव,हरि राम, जयनारायण यादव,मीठू राय,अजय महतो , वकील पासवान, संजय शर्मा, शत्रुध्न महतो, जगन्नाथ राय व अन्य थे ।