दो लाख का कोणार्क एसी सीट ट्रक ड्राईवर ले उडा
#परवेज अख्तर /सिवान :
पचरुखी (सिवान): प्रखंड के जसौली कोणार्क एसी सीट ट्रक मालिक और उसके ड्राइवर द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यूएएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के सेल्स अफसर दीपक कुमार वर्तमान में कंपनी जसौली पकौली पट्टी स्थित कार्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने ऑर्डर के तहत 300 पीस
कोणार्क एसी सीट्स एक ट्रक पर लोड कराया, जिसे छपरा के सेमरिया स्थित एक सीमेंट स्टोर को भेजना था। मगर करीब एक लाख तिरासी हजार के एस्बेस्टस को मुफ्फस्सिल थाना के भंटापोखर निवासी ट्रक मालिक पप्पू पांडेय और उनके ड्राइवर ने माल को गंतव्य स्थान पर न पहुंचाकर हड़प लिया। साथ ही केस न करने की सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केस करोगे तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस संबंध में दीपक कुमार ने पचरुखी थाना में आवेदन देकर उक्त ट्रक ड्राइवर और मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पचरुखी प्रभारी ने बताया कि हमें सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
——