
नवादा : अचानक घर में चली गोली , घर में खेल रहें बच्चे की हाथ में लगी गोली, चिंताजनक हालत में पटना रेफर
✍️रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : जिले के असाढी गांव में एक घर में अचानक गोली चल गई ओर चली गोली घर में खेल रहें बच्चे की हाथ में लग गईं , वहीं एक धमाके की आवाज़ व बच्चे की चीख़ सुन कर परिजन दौड़े आय तो देखा की बच्चें की हाथ में गोली लग गई वहीं आनन फ़ानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया वहीं चिकित्सकों द्वारा उचित उपचार कर चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया । बताया जाता हैं की असाढी गांव निवासी सोनू कुमार ने पाय गए एक देसी कट्टा को देख रहा था , उसी दौरान देसी कट्टा से गोली चल गई जो सामने खड़े उनके भतीजे सत्येंद्र कुमार के पुत्र राजन कुमार को गोली लग गई।
घटना के संबंध में पीड़ित बच्चे की माँ ने बताया गया है कि मेरा देवर सोनू गाँव में गिरा एक हथियार पाया था उसे वह घर में लाकर देख रहा था उसे नही पता था की इसमें गोली भी हैं वहीं देखते देखते बंदूक़ से गोली बाहर निकल गई ओर वहीं खेल रहे बच्चे की सिने के ऊपर गोली लग गई ।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है ।




Recent Comments