बेतिया – बगहा:– पारिवारिक कलह के चलतेमहिला ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
मंगलवार की सुबह थाना बाल्मीकि नगर क्षेत्र के एनपीसीसी कालोनी निवासी इसराइल देवान की पत्नी असरून नेशा ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। जली महिला की आग बुझाने के प्रयास में परिजनों के हाथ भी झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसी महिला को आनन-फानन में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वाल्मीकि नगर लाया गया। जहां चिकित्सक ने बेहतर ईलाज हेतु बगहा अनुमंडलीयअस्पताल रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत चिंताजनक बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया जा रहा है।