प्रधानमंत्री उज्जला योजना के से सैकड़ो लाभुकों के बीच गैस सिलिंडर, रेगुलेटर तथा चूल्हे का हुआ निःशुल्क वितरण
✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर(सारण)-प्रखण्ड के रामचौडा पंचायत में प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत सैकड़ो लाभुकों के बीच गैस सिलिंडर, रेगुलेटर तथा चूल्हे का वितरण लोजपा के पूर्ब जिला अध्यक्ष तथा बर्तमान मुखिया बिगन मांझी के द्वारा किया गया ।मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुखिया श्रीमाँझी ने कहा कि पंचायत के हर घर मे इस योजना का लाभ मिलेगा ।जो बंचित रह गए हैं उन्हें अगले कुछ दिनों में फिर शिविर लगाकर गैस कनेक्शन दिया जाएगा ।मौके पर जमादार राय,कामेश्वर सिंह, पपु हासमी ,दीदार वारिश,सीताराम साह, बिटू कुमार,गजेन्द्र सिंह, अनमोल कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments