• मढ़ौरा में विगत दो दिनों से पूरी तरह बिजली आपूर्ति है ठप
छपरा । विद्युत कार्यपालक अभियंता, पूर्वी/पश्चिमी प्रमंडल, छपरा के द्वारा बताया गया है कि रसूलपुर ग्रीड, अमनौर सारण एवं कई पावर सब स्टेशन में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। साथ ही मोतीहारी ट्रांसमिशन लाई्न के बाधित होने से शहरी क्षेत्र में कम बिजली मिल पाने के कारण रोटेशन आधारित विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया है कि जब तक बाढ़ का पानी ग्रीड/पावर सबस्टेशन से निकल नहीं जाता तब तक विद्युत आपूर्ति की स्थिति यथावत रहेगी, जिसमें संबंधित क्षेत्र के उपभोक्तागण से सहयोग अपेक्षित है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान बाढ़ की आकस्मिक स्थिति में संबंधित ट्रांसमिशन/ग्रीड में पानी के रहने तक उपरोक्त स्थिति यथावत रहने की संभावना है। पानी निकलते ही उक्त व्यवस्था को रिस्टोर करते हुए विद्युत आपूर्ति की स्थिति सामान्य हो जायेगी। संबंधित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि इस आपात स्थिति में अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे। जिलाधिकारी सारण के द्वारा निर्देश दिया गया है कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर यदि किसी व्यक्ति/संस्थान द्वारा रोड जाम, धरना, प्रदर्शन आदि किया जाता है तो उक्त स्थिति में उक्त व्यक्ति/संस्था के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाना बाध्यकारी होगा।आपको बता दें कि दो दिनों से मढ़ौरा में पूरी तरह से बिजली आपूर्ति ठप है।बिभाग का कहना है कि जबतक रसूलपुर ग्रिड में पानी का स्तर नही नीचे गिरता है तबतक बिजली आपूर्ति संभव नहीं हो पा रहा है।बिभाग बिजली आपूर्ति के लिए प्रयासरत है, जैसे ही अनुकूल परिस्थिति होगा।बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।




Recent Comments