करंट लगने से मवेशी की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

# परवेज अख्तर सिवान

आंदर (सिवान): थाना क्षेत्र के मदेशिलापुर पश्चिम टोला गांव में
शुक्रवार को करंट लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। मौत के बाद काफी संख्या में

ग्रामीणों ने जीरादेई-आंदर मुख्य पथ को जाम कर दिया तथा विद्युत विभाग

पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इससे घंटों आवागमन बाधित रहा।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों की समझाने का प्रयास किया,

लेकिन पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा विद्युत विभाग के विरुद्ध कार्रवाई

की मांग पर अड़े रहे। काफी देर के बाद पुलिस ने बिजली विभाग के जेई

को फोन लगाकर मुआवजा की बात कही। जेई ने ग्रामीणों की मांग को

पूरा करते हुए पशुपालक मदेशिलापुर निवासी चंद्रिका यादव को 30 हजार

रुपया मुआवजा देने का आश्वासन दिया

तब ग्रामीण शांत हुए तथा आवागमन बहाल हुआ।

पशुपालक यादव ने गाय की मौत की

लिखित सूचना सीओ को दी है।

—