
सिवान। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् भगवानपुर नगर इकाई के द्वारा भगवानपुर क्षेत्र के सोनबरसा गांव में बाढ़ पीड़ितों तक पूरी और सब्जी स्वयं के हाथों से बनाकर वितरण किया गया। प्रदेश मंत्री लक्ष्मी रानी ने कहा कि आज जब पुरा विश्व करोना महामारी से जूझ रहा है और साथ ही हम सभी जानते हैं कि बिहार के कई क्षेत्र बाढ़ से ग्रसित हो चुके हैं जिसमें भगवानपुर क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से बुरी तरह से ग्रसित हो चुके हैं इस परिस्थिति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया गया। इसमें मुख्य रूप से रूपेश श्रीवास्तव, अभय कुमार, शुभम श्रीवास्तव, प्रिंस कुशवाहा, आदित्य आकाश, सूरज श्रीवास्तव ,अमलेश कुमार,विपिन कुशवाहा,स्वयंवर श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कुमार, बंटी कुमार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Recent Comments