युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अभय कुशवाहा का मशरक में हुआ स्वागत

मशरक :बिहार प्रदेश युवा जदयू के अध्यक्ष व टिकारी के विधायक अभय कुशवाहा ने कहा कि आगामी 5 जून को संपूर्ण क्रांति दिवस सह पर्यावरण दिवस के मौके पर युवा जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में युवा संकल्प सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी जोड़ों पर चल रही है। यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में आयोजित होगा। जिसमें बिहार के कोने कोने से कार्यकर्ता भाग लेंगे। सारण जिला जदयू के महासचिव गौतम सिंह के मशरक स्थित कार्यालय परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ये बातें युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकुशवाहा ने कही। इस मौके पर जिला महासचिव गौतम सिंह के अलावे जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह, पानापुर के जदयू अध्यक्ष टन्नु सिंह, मशरक जदयू महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व बीडीसी कुमारी सबीता सिंह, उमाशंकर प्रसाद, दिलीप कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अभय कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार में विकास की गंगा बह रही है। युवाओं के लिए रोजगार की ब्यवस्था सरकार करा रही है। इसके पहले उन्हें प्रशिक्षण दिलवा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 5 जून को संपूर्णक्रांति दिवस सह पर्यावरण दिवस के मौके पर पटना के बापू सभागार में युवा संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें राज्य के हर पंचायत से कम से कम दो युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर प्रदेश भ्रमण कर रहा हूँ। इसके पूर्व मशरक पहुंचने पर युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सहित विधायक अभय कुशवाहा को फुलमाला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। जिला महासचिव गौतम सिंह एवं जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नारे लगा फुलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।