सारण :होली को लेकर डीएम एसपी के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
कुलदीप महासेठ की रिपोर्ट
अमनौर /सारण

होली शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर डीएम हरिहर प्रसाद व एसपी हरकिशोर राय एएसपी मढौरा अशोक कुमार सिंह सहित अन्य सैकड़ों की संख्या में अर्द्धसैनिक बलों के साथ अमनौर सहित अन्य इलाकों में फ्लैग मार्च किया। जहां उक्त पदाधिकारियों ने अर्धसैनिक बलों के साथ मकेर, भेल्दी, अमनौर, मढौरा, तरैया सहित अन्य थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च किया।
मौके पर डीएम हरिहर प्रसाद व एसपी हरकिशोर राय ने कहा कि होली में किसी प्रकार के अफवाहों से बचने की जरूरत है। असमाजिक तत्वों पर ध्यान रखें व किसी प्रकार की घटना हो तो शीघ्र ही स्थानीय प्रशासन से अवगत कराये। हालांकि प्रशासन हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी कीमत पर गड़बड़ी फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। पदाधिकारियों ने होली का त्योहार प्रेम भाईचारा व सौहार्द पुर्ण तरीके से मनाने के लिए लोगों से अपील किया।