सिवान :ट्रक की टक्कर से पोल टूट ट्रांसफॉर्मर सड़क
पर गिरा, यातायात बाधित
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
बसन्तपुर
कन्हौली स्टेट हाई वे 73 पर सोमवार
को अहले सुबह कोहरे के कारण स्पष्ट दिखाई
नही देने के कारण एक ट्रक ने सड़क के किनारे
स्थित ट्रांसफॉर्मर के पोल में टक्कर मारदी । और
ट्रक चालक बाहन सहित फरार होगया । ट्रांसफॉर्मर पोल सहित सड़क पर गिर गया , और
यातायात आंशिक रूप से बंद होगयी । बाहन
वाले सड़क के किनारे से बाहन निकालकर
जाने लगे। तबतक गांव वाले देखकर पुलिस
को सूचना दिए । सूचना पाकर बसन्तपुर पुलिस
घटना स्थल पर पहुच लोगो के सहयोग से पोल
तथा ट्रांसफॉर्मर को सड़क से हटाया । ग्रामीणों
ने पुलिस से करवाई कर जल्द ट्रांसफॉर्मर को
खड़ा कर बिद्युत सेवा बहाल कराने की मांग की ।
पूर्ब बीडीसी हसनैन ने बताया कि प्रसाशन ने
बिभाग से कहकर जल्द सेवा बहाल कराने का
आश्वासन दिया । लगभग 2 घंटे यातायात में
परेशानी हुई ।




Recent Comments