सारण जिला समहरणालय कक्ष में शुक्रवार को विकास के विभिन्न मुद्दों पर बैठक, सांसद राजीव प्रताप रुडी करेंगे अध्यक्षता
# जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुडको, एनएचएआई, इरकॉन के अधिकारी होंगे उपस्थित
#नमामी गंगे, ड्रेनेज समेत कई मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श


छपरा (सारण) :नमामि गंगे व शहर में जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने वाली योजना को लागू करने के लिए जिला समाहरणालय कक्ष में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी करेंगे। बैठक में नमामि गंगे की केन्द्रीय टीम के साथ जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन , डीडीसी रौशन कुशवाहा समेत निगम के आयुक्त, बुडको के अधिकारी, निर्माण कंपनी इरकॉन के अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी, शहरी विकास अभिकरण के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सारण के उप विकास आयुक्त ने इस आशय का एक पत्र संबंधित विभागों को निर्गत किया है जिसमें सभी विभागों से परियोजना से संबंधित आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है।




Recent Comments