मढ़ौरा में बंद पड़ी चीन मिल से लोहा चुराते तीन किशोर धराये

मढ़ौरा. स्थानीय बंद पड़ी चीनी मिल का लोहा चुराते तीन किशोरों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया ।वही लोहा ढोने के काम आने के लिए खड़ी स्प्लेंडर बाइक भी जप्त की गई है। पुलिस के अनुसार सोमवार को पुलिस गश्ती की गाड़ी बंद परी चीनी मिल परिसर में तीन किशोरों को लोहा चुड़ाते देखा।जहां पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया और लोहा ढोने के काम आने वाला स्प्लेंडर बाइक भी जप्त कर ली ।गिरफ्तार किशोर सारण मिल कॉलोनी के प्रदीप शर्मा के पुत्र साहिल कुमार व राहुल कुमार और अख्तर अली का पुत्र इम्तियाज आलम बताया जा रहा है। एएसआई मिथिला सिंह ने बताया कि तीनों किशोरों को पुलिस ने बाल सुधार गृह छपरा भेज दिया है।बता दें कि दो दिन पहले पुलिस ने बंद पड़ी चीनी मिल के नजदीक की बस्ती असोइया में छापेमारी कर एक युवक को लोहा चुरा कर घर मे रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा दियाथा।वही अन्य तीन लोगों को चिन्हित कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उक्त करवाई से बंद पड़ी चीनी मिल की समान चुराने वाले गैंग के सदस्यों में हड़कंप है।मालूम हो कि वर्षो से मिल की समान की चोरी वर्षो से अनवरत जारी है।कुछ स्थानीय लोगो का कहना है कि सफेदपोश लोगो ने बच्चों और महिलाओं को आगे कर चोरी करा रहे है।जिसे मजदूरी की रकम भेंट कर सामानों की चोरी की जाती है।फिर सेटिंग कर चोरी का सामान कबाड़ में बेच दिया जाता है।