मशरक उप प्रमुख की भगिनी को लगा बिजली का करंट

मशरक( सारण) मशरक थाना क्षेत्र के चाॅदकुदरिया पंचायत के सुन्दर गांव में रविवार की सुबह एक इंटर की छात्रा को बिजली लगने से गंभीर रूप से घायल हो। घायल 21वर्षीय छात्रा मशरक प्रखंड के उप प्रमुख मैमुल निशा के पति साहेब हुसेन उर्फ टुनटुन की भगिनी रेशमा परवीन (21वर्ष) पिता अपसर अली हैं । घटना रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह आठ बजे रेशमा अपने रूम में कपड़े प्रेस करने के लिए जैसे ही बिजली के बोर्ड में लगाई उसी समय बिजली का तेज झटका उसे लगा और वोट गंभीर रूप से घायल हो गई। घर के परिजनों ने आनन-फानन में घायल अवस्था में रेशमा परवीन को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज हेतु छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपप्रमुख पति साहेब हुसेन उर्फ टुनटुन ने बताया कि विद्युत करेंट लगने से बेहोश रेशमा परवीन की स्थिति में काफी सुधार हुआ है उसका इलाज जारी है