वैशाली : कैश समेत एक करोड़ के सोना-चांदी की लूट, छः लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

कटहरा के सुमेरगंज में मनोज ज्वैलर्स में लूटपाट
बाइक सवार 6 लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
लूट के दौरान अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग

हाजीपुर : दिनदहाड़े ज्वेलरी से लाखों के गहने लेकर ले उड़े डकैत ।तीन बाइक पर छह की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने दिया घटना का अंजाम। वाक्य कटहारा ओपी अंतर्गत सुमेरगंज चौक की।चौक पर मनोज ज्वेलरी की दुकान में ग्राहक बनकर आए लुटेरों ने दिया घटना का अंजाम ।बताया गया कि 3 बाइक पर छह सवार मनोज ज्वेलरी की दुकान में पहुंचे और ज्वेलरी के लिए बात करने लगे। इतने में अपराधी पिस्तौल निकालकर दुकानदार को सटा दिया और तीन बक्से में रखा गहने लूट लिए ।इसके बाद फायरिंग करते हुए निकल भागे। बताया गया है कि करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग अपराधियों ने की है ।मौके पर महुआ, कटहारा और गोगोल की पुलिस पहुंची है। पुलिस इस मामले ने कई विंदूओं पर जांच कर रही है और लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रुपये नही थे।