बिदूपुर बाजार में रूपये झपटमार की हुई लाइव पिटाई

#भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर झपटमारों ने बिछा रखी है अपनी जाल…..

वैशाली जिले के बिदूपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थिति सैकड़ों की तादात में लोगों ने एक झपट मार गिरोह में शामिल एक युवक को स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई भी कोई ऐसी वैसी नहीं थी सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने लाठी-डंडे एवं लात घुसों और ईंट से पिटाई की।

मिली जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाने के ककरहटा गांव के राजनाथ सिंह अपनी पत्नी मीना सिंह के साथ रुपये निकालने इलाहाबाद बैंक बिदुपुर आए बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर वे अपनी बाइक पर पीछे पत्नी को बैठा कर बाजार से चले जैसे ही वे गांधी चौक पर पहुचे की पल्सर बाइक सवार दो बदमाश उनकी पत्नी से रुपये से भरा झोला झपटने लगा इसी दौरान पत्नी चोर चोर का शोर मचाना शुरू किया जिससे रुपये छीनने से बच गए शोर शराबा सुन कर आगे से कुछ राहगीर पल्सर को घेर लिए और बाइक चला रहे बदमाश को पकड़ लिया और जमकर धुनाई शुरू कर दिया रंगे हाथ पकड़े गए चोर सुन कर जो भी आता वह दो चार हाथ उस चोर को जरूर जड़ देता जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया हालांकि पल्सर पर बैठे एक अन्य बदमाश भागने में सफल रहा जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी हुई घटनास्थल पहुच कर चोर को हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस चोर के पास से एक पल्सर बाइक ,एक मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस, एव दो सौ तीस रुपये बरामद किया है।वही पिटाई की सुचना पर पहुची पुलिस ने उग्र भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो झपटमारों ने बैक से रुपया निकासी कर घर जा रहे महिला व उसके पति को पीछा कर छिनने का प्रयास किया था जबकि वो नाकाम हो गया उन्होंने बताया कि एक युवक भाग गया जबकि लोगो ने एक को पकड़ कर पुलिस को सौप दी हैं। आरोपी युवक पिक्कु यादव नाम बताया जा रहा है।

विदित हो की बिदुपुर थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके चौक चौराहे एवं बैंक के इर्द-गिर्द में बाइक सवार झपटमार व उच्चकों की आए दिन बड़ी जाल बिछ गई। पुलिस इस मामले में अनदेखी कर रही हैं जैसा की बैंक ग्राहकों एवं जो लोग बाजार में खरीदारी करने आते उनका कहना है वो भिड़भार वाले स्थानों पर असुरक्षित महसूस करते हैं।