डेरनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ ऋतंभरा प्रज्ञा आश्रम में नौ दिवसीय आषाढ़ गुप्त नवरात्र का आज कुमारी पूजन के साथ समापन हुआ। नवमी तिथि शाम 6 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। सर्वप्रथम विधिवत कर्मकांड गुरूवंदना, साधनादिपवित्रिकरण, मंगलाचरण, षट्कर्म, गुरू आहावान, गायत्री आवाहन, स्वस्तिवाचन के पश्चात अग्नि स्थापना करके विधिवत गायत्री मंत्र से आहुतियां अग्नि देवता को प्रदान की गई। सभी संकल्पित साधकों ने अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। 21 कुंवारियों का पूजन करके कुंवारी भोज संपन्न हुआ। अष्टमी तिथि को दीपयज्ञ संपन्न हुआ। विधिवत कर्मकांड सद्गुरु मुकेश ऋषि द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर धनमंति देवी, सरिता कुमारी, भागीरथ कुमार ने भाग लिया।