
रास्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की बैठक
बैंको के उदासीन रवैया पर हुई चर्चा
दिघवारा(सारण)। स्थानीय नगर पंचायत के प्रसासनिक भवन में बुधवार को रास्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की बैठक नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार रौशन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में दिन दयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन के क्रिया कलापों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई ।वही इन योजनाओं को लेकर बैंको द्वारा बरती जा रही उदासीनता पर की बात बैठक में सामने आई।जिस पर बैंको से समन्वय स्थापित करते हुए जल्द से जल्द लाभुकों को लोन दिलवाने का निर्णय हुआ।बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालक पदाशिकारी न प दिघवारा रौशन कुमार रौशन, सुधीर कुमार हिमांषु नगर मिशन प्रबन्धक कम्युनिटी ऑर्गनाइजर आसुतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments