
घर विहीन परिवार को कार्यादेश मिलने से खिले चेहरे,मुख्य पार्षद ने कहा घर होना है एक बड़ी खुशी
✍️संजीव कुमार/मढ़ौरा (सारण) : किसी घर विहीन परिवार को ही घर की जरुरत को समझ सकता है I एक परिवार का अपना घर होना बहुत बड़ी खुशी है Iउक्त बाते मुख्य पार्षद ललन राय ने वार्ड नौ के करीब एक दर्जन परिवार को प्रधानमंत्री सबके लिये आवास योजना से कार्यादेश सौपते हुये कही I इस दौरान वार्ड के पार्षद और पूर्व डीप्टी चैयरमैन बिपिन सिंह ने कहा कि वार्ड के सभी आवास विहीन परिवार को आवास योजना से आवास उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है I इस अवसर पर आवास निर्माण के लिये नपं से कार्यादेश प्राप्त करने वाले लाभुक वसंती देवी, ममता देवी, प्रेमा देवी, प्रतिमा देवी, शीला देवी,ललन मियां भारत ठाकुर सहित अन्य में कार्यादेश मिलने की खुशी साफतौर पर दिखी I लाभुक ममता देवी ने कहा कि जमीन होने पर भी धन के अभाव में अपने आवास का निर्माण सपना बना हुआ था I सरकार से राशि मिलने की स्वीकृति के बाद अब उसके अपने घर का ख्वाब पूरा हो जायेगा I पूर्व डीप्टी चैयरमैन ने कार्यादेश प्राप्त सभी लाभुक को विशेष तौर पर आवास का राशि भवन निर्माण में ही खर्च करने की हिदायद दी I कहा कि सरकार से प्राप्त राशि का सदुपयोग करना है और इस राशि का अपने आवास निर्माण में ही खर्च करना है I बता दे कि नगर में इस वितीय वर्ष करीब 700 से अधिक लोगो का आवास बनना है, दुसरे चरण में 379 लोगों का आवेदन ही स्वीकृत हुआ है I स्वीकृत लाभुक को नपं वर्क आर्डर देकर आवास निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास शुरू कर दिया है I इस अवसर पर गोलू कुमार, चन्द्रिका सिंह, महेश सिंह, हरिवंश सिंह, संतोष कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे I




Recent Comments