Θ बेतिया – अभाविप ने 59 वाँ प्रांतीय अधिवेसन का पोस्टर जारी किया।

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नवादा में 22 दिसंबर से होने जा रहे 59वाँ प्रांतीय अधिवेशन का स्थानीय राजदेवडी में स्थित संघ कार्यालय में पोस्टर जारी किया।
अभाविप के छात्र नेता धंरंजन कुमार गुड्डू ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा जगत में कार्य करती है। इस प्रांतीय अधिवेशन में बिहार से लगभग 2000 कार्यकर्ता शामिल होंगे और हमारे पश्चिम चंपारण जिले से 80 कार्यकर्ता अधिवेशन में भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम में छात्र छात्राएं और शिक्षक भी शामिल होंगे। इस अधिवेशन में मुख्य रूप से शैक्षणिक, भ्रष्टाचार, अराजकता जैसे मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। बिहार में शिक्षा की बदहाली चरम पर है,विश्वविद्यालयों में तीन वर्षीय कार्यक्रम को पूर्ण होने में पांच से छह साल लग जाते हैं।वही महाविद्यालय में शिक्षा की बजाय सिर्फ डिग्री बांटी जाती है। जिस कारण यहां के छात्रों को अन्य राज्यों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बाहर जाने को मजबूर होना पड़ता है।
उक्त सभी समस्या पर प्रांतीय अधिवेशन में विस्तृत चर्चा की जाएगी।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी सदस्य आर्यन अग्निहोत्री व आनंद कुमार,राहुल पांडे, एम जे के कॉलेज अध्यक्ष रवि पटेल, नगरमंत्री राजन पासवान,नगर सहमंत्री अभिषेक कुमार, चनपटिया नगर संयोजक अमित गुप्ता, लौरिया नगर संयोजक सुजीत मिश्रा,नितीश पटेल,ऐष्वर्य तिवारी, सुनील पासवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments