बेतिया – गौनाहा :– *42 लिटर शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सीमा पर पैनी नजर बनाए 44 वी बटालियन एसएसबी भतुजला के जवानों ने भारी मात्रा मे अवैध नेपाली चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को धर दबोचने में कमयाबी हासिल कि है ।
मिली जानकारी के अनुसार भतुजला एसएसबी के जवानो ने पिलर न. 433/78 के पास से एक कारोबारी सहोदरा थाना क्षेत्र के भतुजला निवासी बालदेव उरांव के 28 वर्षीय पुत्र राजू उरांव को एक मोटरसाइकिल पर लोड किये अवैध नेपाली चुलाई शराब 42 लिटर के साथ गिरफ्तार कर सहोदरा थाना को सुपुर्द किया है । जप्त शराब की अनुमानित कीमत 5,040/-₹ वही मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 50,000/-₹ आंकी गई है ।
सहोदरा थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि एसएसबी के जवानो के द्वारा एक शराब कारोबारी को गिरफ़्तार कर लाया गया है । जिसे उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी कर जेल भेजा जा रहा है ।