मढ़ौरा मेंं शॉर्ट शर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय स्टेशन रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से लाखों की सम्पति जल के नुकसान हो गयी.

बताया जाता है कि मंगलवार के बीती रात सैनिक हार्डवेयर के प्रोपराइटर बलिराम गुप्ता ने अपनी दुकान बंद कर घर अवारी गांव चले गये.

उसके बाद रात में आग की लपटें देख पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी औऱ दुकानदार को बुलवाया.तब जाकर दुकान का ताला खोल दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू किया.तबतक काफी देर हो चुकी थी औऱ लाखों के सामान जल जाने से दुकानदार के भारी नुकसान बताया जा रहा है.प्रत्यक्षदर्षियो के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है.