
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। नगर क्षेत्र के स्टेशन मालगोदाम रोड में स्थित आरपीसी इमरजेंसी हास्पिटल में शुक्रवार को दोपहर बाद एक महिला मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। महिला मरीज का नसबंदी का सर्जरी के बाद किडनी फेल हो जाने से परिजनों में आक्रोश था। आक्रोशित परिजन मढ़ौरा स्थित नर्सिंग होम में पहुंचे और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर स्थानीय थाना और डीएसपी नरेश पासवान मौके पर पहुंचे और लोगों को नियत्रित करने नें जुट गए। पीड़ित महिला भागवतपुर तरैया निवासी रंजन भारती की 28 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी बताई गई है। पीड़ित महिला प्रियंका देवी के पति भागवतपुर तरैया निवासी रंजन भारती ने बताया कि बीते 16 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी को लेकर स्टेशन मालगोदाम रोड में स्थित आरपीसी इमरजेंसी हास्पिटल में आया था। उसकी पत्नी को पेट में एक सिस्ट का और बच्चा बंद कराने का आप्रेशन हुआ था। निजी अस्पताल के डाक्टर और मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. आरएन तिवारी ने सर्जरी की थी। आप्रेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल से मरीज को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के बाद भी हालत नही सुधरने पर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। पीएमसीएच में महिला की स्थिति नही सुधरने पर वे लोग परेशान हाल में अगमकुंआ स्थित एक निजी क्लिनिक सृष्टि अस्पताल में भर्ती कराए। जहां जांच में बताया गया कि महिला का दोनों किडनी फेल हो चूका है। रंजन भारती ने बताया कि गलत तरिके से सर्जरी और गलत मेडिसीन देने के कारण उसकी पत्नी का किडनी फेल हुआ है। कहा कि यह इलाज में गंभीर लापरवाही है जिससे उसकी पत्नी मृत्यु के कागार पर पहुंच गई है।
हंगामे के बीच निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ आरएन तिवारी मरीज का समूचित इलाज करवाने कर तैयार हुए। खूद से मरीज को छपरा लेकर चलने की बात कही तब जाकर परिजन शांत हुए। मामले को लेकर डॉ आरएन तिवारी ने कहा की महिला की जांच कराई जाएगी और इसका समुचित इलाज कराया जाएगा।




Recent Comments