मुख्यमंत्री के 7 निश्चय में “आर्थिक हल युवाओ को बल” कार्यक्रम के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में चल रहा जागरूकता अभियान

छपरा :मुख्यमंत्री के 7 निश्चय में आर्थिक हल युवाओ को बल कार्यक्रम के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में चल रहा जागरूकता अभियान, अब रंग लाने लगा है।

माध्यमिक और उच्चमध्यमिक के छात्राओं के लिए यह योजना बरदान साबित हो रहा है।चूल्हे चौके के काम मे लगे हांथो में कम्प्यूटर के माउस पर थिरक रहे है।वही इन छात्राओं के सपनो में सरकार कि यह योजना उन्हें ऊची उड़ान के लिए पंख साबित हो रहे है।

मैट्रिक और इंटर पास छात्रों के लिए मुख्यमंत्री के 7 निश्चय योजना से छात्रों में हर्ष है । कार्यक्रम के सफलता के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला नियोजन और परामर्श केंद्र के अधिकारीयो की टीम के द्रारा सोनपुर के सबलपुर पूवी और मध्यवती एंव मढ़ौरा के नौतन पंचायत में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया ।
प्रखंड में तीन पंचायतों में शिविर लगा युवाओ के रजिस्टेशन के अवसर पर डी आर सी सी सारण के सहायक प्रबंधक नीतू सिन्हा ने कहा की इस योजना अन्तर्गत मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता के तहत युवक युवक्तियो को दो वर्ष तक एक हजार की सहायता राशि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तहत छात्र को चार लाख की सहायता राशि तथा कुशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओ को फ्री कम्यूटर शिक्षा दी जाती है l
ग्रामीण इलाकों के में ग्राम सभा के माध्यम से युवाओ को योजना की जानकारी और तकनीकी शिक्षा के जानकारी के साथ एक हजार की राशि प्रतिमाह देने के की योजना बतायी जिसके लिए काफी लोगो की भीड़ उभडी और छात्र छात्राओं का रजिसटेशन करवाया गया । इस कार्यक्रम के बारे में जिला निंबधन परामर्श केंद्र छपरा के सहायक प्रबन्धक नीतू सिन्हा ने बताया कि अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कुल 82 कौशल युवा केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। जहाॅ आने वाली गरीब और साधनहीन छात्र छात्राओं के लिए यह योजना बरदान साबित हो रही, युवा आत्मनिर्भर होने के जद्दोजेहद में जुटे है और उनमें गजब का आत्मविश्वास भी दिख रहा है । छात्र छात्राओं में जो ऊर्जा का संचार हुआ है इसका कारण सरकार की सात निस्चय योजना ही है जिससे इनके हौसले में पंख लग गयी है, प्रशिक्षण के बाद इनकी प्लेसमेंट के योजना पर भी जिला नियोजन केंद्र काम कर रहा है, कम्प्यूटर साक्षर और आईटी विशेषज्ञ होने पर इन्हें रिसेप्शन, क्लर्क, शिक्षक आदि जगहों पर निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा ।
ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान युवाओ में नया जोश भर रही है और छात्रोंमें खुशी है और उन्हें सरकार को यह योजना आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में मिल का पत्थर साबित होगी।इस अवसर पर मुखिया ,उप मुखिया वाडॅ एंव संस्था के कन्हैया कुमार राकेश कुमार सचिन रेमी शैलेद्र कुमार एंव राजू कुमार आदि उपस्थित थे ।




Recent Comments