● सोम-शुक्र को भीड़ व जाम की समस्या से मिलेगी निजात

मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय प्रसिद्ध गढ़ादेवी मंदिर जाने के मुख्य मार्ग पर भीड़ बढ़ने को लेकर मंदिर कमिटी ने वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। चीनी मील में जाने वाले जर्जर मार्ग की सफाई व गड्ढे में मिट्टी भर नया रास्ता तैयार किया किया है। इस वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था हो जाने से मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से जाने वाले मार्ग पर वाहनों की भीड़ कम हो जाएगी। मंदिर कमिटी के अध्यक्ष राजीव सिंह पेंटर ने कहा कि सोमवार व शुक्रवार को गढ़ादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी रहती है और आज के दौर में दुपहिया व चारपहिया वाहनों की से आने वाले श्रद्धालु भक्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।इसको लेकर मंदिर कमिटी ने मंदिर के दक्षिणी छोड़ चीनी मिल के रास्ते को साफ सफाई व मिट्टी डाल समतल करा दिया है।उस वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की निकासी के लिए उपयोग में लाया जाएगा।इससे प्रवेश द्वार वाले रास्ते में जाम से निजात मिलेगी।साथ ही वैकल्पिक मार्ग वाली सड़क में वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था की योजना है, जिस पर शीघ्र ही अमली जामा पहनाया जाएगा।पार्किंग व्यवस्था शुरू हो जाने पर श्रद्धालुओं को अपनी वाहन को सुरक्षित रखने की ब्यवस्था मंदिर परिसर में ही मिल जाएगी।इसको केवल मेंटेनेंस खर्च पर न्यूनतम शुल्क में संचालित किया जाएगा। उक्त दोनों व्यवस्था से मंदिर कमिटी व प्रशासन को भी भीड़ नियंत्रण व विधि व्यवस्था संधारण में काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष राजीव सिंह पेंटर,उपेंद्र मांझी,रंजीत कुमार, जेपी व अन्य लोग भी उपस्थित थे।




Recent Comments